भाजपा ने विवाद पर विधायक व मंडल अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के लिए मुंडका विधायक और कंझावला मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद ने मुसीबत खड़ी कर दी है। इसे लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है। इसे देखते हुए भाजपा ने दोनों को नोटिस देकर बुधवार तक प्रदेश अनुशासन समिति के समक्ष स्पष्टीकरण सौंपने को कहा है। इन दोनों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंडका विधायक गजेंद्र दराल और कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार के बीच विवाद सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। वीडियो में मारपीट व आपत्तिजनक शब्दों का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी की ओर से प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल ने नोटिस जारी कर दोनों से घटना पर लिखित जवाब मांगा है。 यह भी पढ़ें- दिल्ली में BJP मंडल अध्यक्ष की पिटाई पर पार्टी सख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.