सोनभद्र, मई 1 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढवा के सब्जी मंडी में स्थित बीएसएनएल टावर के पास भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और जिला मंत्री सुषमा सिंह गोड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू नहीं होने के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की गलत नीतियों के कारण महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा यह महत्वपूर्ण बिल पारित नहीं हो सका। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेताओं का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर मीरा सिंह गौड़, ग्राम प्रधान तारा देवी, मंडल उपाध्यक्ष रूपा गुप्ता, बेला देवी, शारदा देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सुमित्रा देवी, नुसरत जहां, सविता देवी, विनीता देवी सहित र...