रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ कैंट ग्रामीण मंडल की ओर से किसानों के हित में प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुआ। यह धरना हाल में हुई ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे तथा झारखंड सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित था। अध्यक्षता भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय और मंच संचालन महामंत्री ऋषिकेश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा देवी ने किया। धरना-प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला एवं मंडल प्रभारी रिद्धि राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता के रुप में रणंजय कुमार कुंटू बाबू, प्रो. संजय प्रसाद सिंह, राजीव जायसवाल, शिव कुमार महतो, महेंद्र प्रजापति, राजीव रंजन प्रसाद, रंजन सिंह फौजी, विजय जायसवाल, सरदार...