देहरादून, सितम्बर 3 -- मसूरी,संवाददाता। भाजपा मसूरी मंडल की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मसूरी में भी सामाजिक समरसता कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा के बाद लाइब्रेरी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश की स्थापना की गई और प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी को देश के विभिन्न जिलों, गांवों और मंडलों तक पहुंचाना और उनके समानता व सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करना है। वाराणसी से पवित्र मिट्टी से भरे कलशों को देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में भेजा गया है। मसूरी मंडल द्वारा इस कलश की स्थापना श्री वाल्मीकि मंदिर में की गई।उन्होंने कहा कि इस ...