लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा विकास विरोधी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदनामी के सिवा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण देश और दुनिया में यूपी की छवि खराब हो रही है। इस सरकार के हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट है।

अखिलेश यादव की आलोचना अखिलेश यादव ने कहा कि सड़कों का बुरा हाल है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में गढ्ढा मुक्ति के नाम पर हजारों करोड़ का बजट लिया लेकिर गड्ढे नहीं भरे गए। बजट का बंदरबांट हो गया। आगरा में दुनियाभर के पर्यटक सैकड़ों साल पहले बनी शानदार इमारतों और निर्माणों को देखकर जब आश्चर्य से दांतों तले उंगली दबा रहे होते हैं तो उसी समय उनके सपने जैसी अवस्था तुरंत झटका खाती है क्योंकि उनकी गाड़ी...