हजारीबाग, जून 23 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा टाटीझरिया और झरपो मंडल इकाई द्वारा मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 73वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व टाटीझरिया मंडल में उपाध्यक्ष राजेश यादव एवं झरपो मंडल में अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में टाटीझरिया मंडल में वरिष्ट नेता मिथलेश पाठक,प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल,राजु यादव,प्रमेश्वर यादव,सोनु पांडेय,कृष्णा साव,सुनिल साव एवं झरपो मंडल में विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, सुरेश प्रसाद,कृष्णा प्रसाद,ज्योतिष पंडा,बैजनाथ प्रजापति,दिलीप शर्मा,प्रमोद पांडेय,मुस्कान कुमारी,गीता देवी,...