कोडरमा, अप्रैल 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया के सुभाष चौक पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोडरमा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी सहित कई पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए शीघ्र कार्य कराने की बात भी कही। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई बाबा साहब की 135 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.