मेरठ, अप्रैल 4 -- महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की ओर से शुक्रवार को चार को छोड़ शेष मंडलों की कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई। घोषणा के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने 12 मंडलों की कार्यसमिति की घोषणा कर दी। घोषणा के साथ मंडलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया। उधर, भाजपा के एक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक रह चुके अनुराग शर्मा ने 40 साल की निस्वार्थ सेवा के बाद पुरस्कार स्वरुप कार्यसमिति सदस्य के बड़े दायित्व के निर्वहन में असमर्थता जता दी है। कई अन्य मंडलों में भी विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...