लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश में बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कर बाबा साहब को नमन किया गया। सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संविधान की प्रस्तावना का पाठ करने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। यह भी पढ़ें- डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत : जिलाध्यक...