आरा, सितम्बर 25 -- जिला कार्यालय में पुष्पांजलि और संगोष्ठी का आयोजनप्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने कहा : मोदी सरकार अंत्योदय के सपने को कर रही साकार यह भी पढ़ें- Mirzapur News: समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति ताउम्र चिंतित थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती शुक्रवार को बूथ से लेकर जिला स्तर तक श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालन जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी ने किया। शुरुआत वंदे मातरम गायन के साथ हुई। मुख्य अतिथि प्...