लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ। भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाकर फॉर्म 6 भरवाए। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 29 और 30 जनवरी को विशेष अभियान चलाकर सभी को अपने-अपने बूथ पर न्यूनतम 10 फॉर्म भरवाने का लक्ष्य दिया था। इसी के तहत प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने मध्य विधानसभा क्षेत्र, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र, एमएलसी मुकेश शर्मा ने पश्चिम मंडल में, विधायक डॉ नीरज बोरा ने उत्तर मंडल में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व मंडल में अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार मतदाता फॉर्म भरवाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...