कानपुर, अप्रैल 18 -- मूसानगर, संवाददाता। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के तहत भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन मूसानगर में किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरुणा कोरी तथा कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान रहे। समर्थकों ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका एवं सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहाकि उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने सबको दिलाया बराबरी का दर्जा: दद्द...