लखनऊ, फरवरी 13 -- भाजपा महानगर कमेटी की ओर से उत्तर विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. नीरजबोरा के पुरनिया स्थित कार्यालय पर बजट चौपाल आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनाईं। बजट के प्रमुख प्रावधानों, नई योजनाओं तथा जनकल्याणकारी घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ नीरज बोरा ने बजट के तथ्यों को मजबूती के साथ रखा। कहा कि बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों का समावेश है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह तोमर, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ बाल्मीकी, चंद्रशेखर गुप्ता, राघवराम तिवारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.