नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली भाजपा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत 68 मंडलों में प्रवास शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 7200 मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही पार्टी के 256 में से 171 मंडलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्य पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन प्रशिक्षण पर्व के प्रति प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविरों को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित वरिष्ठ वक्ताओं ने संबोधित किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मदनपुर खादर वेस्ट मंडल, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने स्वरूप नगर, कमलजीत सहरावत ने रोशनपुरा व ढिचकाऊं मंडल में प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित किय...