गढ़वा, सितम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय में रविवार को प्रबुद्ध व्यक्तियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी श्याम नारायण दुबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री का जीवन जनसेवा का केंद्र रहा है। वह पूरा जीवन दूसरे के उत्थान के लिए काम करते हुए आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भावना से साल भर काम करते रहते हैं। भाजपा दुनिया का पहला संगठन है जो राष्ट्र हित मे काम करता है। किसी अन्य संगठनों में सेव...