वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बेरोजगारी, भुखमरी और पलायन की प्रयोगशाला बना दिया है। वह बुधवार को 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के पांडेयपुर पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पदयात्रा का नेतृत्व स्वयं संजय सिंह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात यह हैं कि मजदूर को काम नहीं, बुनकर को बाजार नहीं और युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। मनरेगा जैसी योजना, जो गरीबों की जीवनरेखा होनी चाहिए थी, उसे जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, ताकि गांवों से रोजगार खत्म हो और पलायन बढ़े। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने संजय सिंह से संवाद कर अपनी पीड़ा साझा की। इसमें शामिल मजदूरों, बुनकरों, महिलाओं और यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.