रांची, मई 20 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को रातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: भाजपा ने ब्लॉक ऑफिस पर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपाधरना का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए प्रभारी शशी भूषण भगत ने कहा कि राज्य सरकार विकास, किसानों और युवाओं के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को धान पर 3200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी देने और महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ से वंचित रखा गया है। भाजपा नेताओं ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि दलालों और बिचौलियों से आम लोग परेशान हैं। जमीन का ऑनलाइन सुधा...