भाजपा ने पुरानी दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा ने पुरानी दिल्ली की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में यात्रा चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल से शुरू होकर हौज काजी तक पहुंची। रास्ते में कई व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने मंच लगाकर यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। हर्ष मल्होत्रा ने लोगों को संबोधित किया। यात्रा का संयोजन चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने किया। यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भाटिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रजत चौधरी, पूर्व महापौर जयप्रकाश समेत कई पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- भाजपा ने पुरानी दिल्ली में निकाली तिरंगा यात्रा, गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.