बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्र पर में गांव चलो अभियान के तहत चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं से पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर मोहल्ला अगर गेट शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर गांव चलों अभियान का शुभारंभ जिला मंत्री दामिनी गौड़, विनीत बंसल, टेकचंद सैनी, राहुल वाल्मीकि ने मां भारती, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। जिसके प्रथम अध्यक्ष भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत पर चलते हुए समाज क...