घाटशिला, अप्रैल 13 -- जादूगोड़ा। भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से रविवार को जादूगोड़ा मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भव्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्वी सिंहभूम भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्य तिवारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा तनुश्री नंदा त्रिपाठी ने की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य वक्ताओं के रूप में जिला अध्यक्ष सत्य तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सह जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह एवं पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयशंकर पांडेय मौजूद थे। वक्ताओं ने भाजपा के जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि...