लखनऊ, अक्टूबर 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा ने नौजवानों-छात्रों, किसानों हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा ने प्रभु श्रीराम को भी धोखा दिया है। मंदिर में चढ़ावा चोरी कर लिया।

भाजपा पर धोखा देने का आरोप अखिलेश ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा है कि जिन्होंने भगवान के पैसे चुराकर भगवान तक को धोखा दिया है, वो भाजपाई धरती के भगवान के रूप में डॉक्टरों को क्या छोड़ेंगे। भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है। भाजपा झूठे वादे करती है। कानून और संविधान नहीं मानती है। लोगों के अधिकार छीन रही है। भाजपा सरकार अहंकारी है। इसका रवैया तानाशाही है। भाजपा लोकतंत्र संविधान और जनता के अधिकारों के लिए खतरा है। भाजपा सरकार सत्ता से हटेगी तभी, आम जनता, कर्मचारियों, किसा...