आजमगढ़, अप्रैल 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा के तत्वावधान में बुधवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा और बाइक रैली निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शहर के कुंवर सिंह उद्यान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बाइक रैली के जरिए शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सशक्त नारी सशक्त भारत का संदेश देने का प्रयास किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अखिलेश मिश्र के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी प्रतिभाग किया। पार्टी के लोगों ने कलक्ट्रेट के पास रैली में शामिल महिलाओं का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी: बीएल वर्मा यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली यह भी पढ़ें- बिजनौर : स्कूटी रैली के जरिए गूंजा नारी सशक्ति...