देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। निकाय चुनाव और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में भाजपा ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभ नंद जोशी के निर्देश पर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने उत्तराखंड भाजपा के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है।आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिलावार जिम्मेदारिया दी हैं। घोषित जिम्मेदारियों के अनुसार आचार्य विपिन जोशी को नैनीताल, काशीपुर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, कोटद्वार, घनश्याम शर्मा को रूड़की, ऊधमसिंह नगर, रानीखेत, देहरादून महानगर, शेखर श्रीवास्तव को उत्तरकाशी, ऋषिकेश, चम्पावत, बागेश्वर, देह...