अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खूबियां प्रेस प्रतिनिधियों से साझा की। सिविल लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में महिला महाविद्यालय गोसाईगंज की प्राचार्या डा. अंजू पाण्डेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की रूपरेखा तय करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष सत्र बुलाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिनियम देश की लोकतांत्रिक यात्रा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। डा. पाण्डेय ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं, बल्कि आधी आबादी के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। यह भी पढ़ें- 'नारी शक्ति वंदन एक्ट ऐतिहासिक कदम' उन्होंने कहा कि नारी शक्त...