गाजीपुर, फरवरी 3 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह स्थित मैरिज हाल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने राजभर समाज और पार्टी के नेताओं संग बैठक की। इस दौरान आगामी 22 फरवरी को प्रस्तावित आजमगढ़ जिले में महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती पर फुलपुर टीकुरिया मैदान में आयोजित रैली में चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कभी भी सुहेलदेव के इतिहास को जानने का प्रयास नहीं किया। भाजपा सरकार ने महाराजा सुहैलदेव और राजभर समाज को सम्मान दिया। कुछ लोग आज भी इनके नाम पर राजनीति रोटीं सेंक कर खा रहे हैं जिन्हें हमारा समाज भली भांति जानता व पहचानता है। समय आने पर समाज उनका हिसाब किताब करेगा। राजभर समाज इस बार की ऐतिहासिक जयंती समारोह मनाकर पूरे देश को अपना इतिहास याद दिलाने का कार्य करेगा। महाराजा सुहेलदेव ने हजारों आक्रा...