नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने पंजाब में अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से तत्काल इस्तीफा देकर निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ करने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि ईडी की जांच में गोपनीय सरकारी दस्तावेज और ट्रांसफर-पोस्टिंग की ड्राफ्ट सूची बिचौलियों के मोबाइल में मिली, जो पंजाब में संस्थागत भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पंजाब में तबादले के लिए नकदी का घोटाला चल रहा है। भाटिया ने आरोप लगाया कि 'वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना एक रेट कार्ड के अनुसार किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा ने पंजाब में तबादलों में घोटाले का आरोप लगातर मान सरकार को घेरा मामले में प्रवर्तन...