पलामू, जुलाई 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी पलामू यूनिट ने शिक्षिका भारती पांडेय के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत के बाद सोमवार को डीइओ कार्यालय/समाहरणालय का घेराव सह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार के बर्खास्तगी की मांग की। जिला परिषद कार्यालय मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती झंडा बैनर लेकर समाहरणालय गेट तक मार्च निकाला। शिक्षिका भारती पांडेय को न्याय दो, भ्रष्ट डीईओ पलामू से वापस जाओ, हेमंत सरकार दोषी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करो, झारखंड सरकार मुर्दाबाद... जैसे नारे भी लगा रहे थे। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अमानवीय व्यवहार के कारण मानसिक प्रताड़ना झेल रही शिक्षिका भारती पांडेय के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत मानवत...