गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। व्यापारियों से संवाद के क्रम में सोमवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में राप्ती काम्प्लेक्स व्यापार समिति के सदस्यों से जनसंपर्क किया। राप्ती काम्प्लेक्स व्यापार समिति के अध्यक्ष उपेंद्रनाथ श्रीवास्तव की पहल पर यह संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारी एकता को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिसका सभी उपस्थित व्यापारियों ने एकजुट होकर समर्थन किया। बैठक के उपरांत व्यापार समिति अध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की टीम ने परिसर के व्यापारियों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा व्यापार प्रको...