बरेली, मार्च 8 -- आंवला। नगर में समाजवादी पार्टी के होली मिलन समारोह में आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सदैव प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य किया है, उन्होंने जनता को खोखले वायदे और षड्यंत्र देने का काम किया है। उन्होंने अगला सीएम अखिलेश यादव को बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। कस्बे में अलीगंज स्टैंड के पास बारात घर में सपा नेता लोधी पीयूष वर्मा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि क्षेत्रवासी एसआईआर को लेकर गंभीर रहें, उनका वोटों का अधिकार तभी रहेगा, जब वोट बचेगा। कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के वोटों को काटकर चोरी से सरकार बनना चाहती है। आगामी चुनाव में बरेली की नौ सीटें जीतकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है।पीयूष वर्मा ने कहा कि पशुधन मंत्री के निर...