कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भाजपा सरकार में लगातार मंहगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी किसानों की दुर्दशा बढ़ी है। प्रधानमंत्री का देश के नौजवानों को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी रोजगार देने का वादा धोखा साबित हो रहा है। बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उक्त बात पूर्व मंत्री सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने माती सपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने प्रदेश सरकार को पीडीए विरोधी करार दिया। माती सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि प्रदेश सरकार पीडीए विरोधी सरकार है। इस सरकार में मध्यम और कुटीर उद्योग धंधों के बंद होने से गरीब और मजदूर भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। वहीं किसानों की आय दुगुनी करने का भाजपा का वादा छलावा साबित हुआ। प्रदेश में भाजपा ...