पटना, मार्च 30 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जदयू के खिलाफ साजिश की है। सोमवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की ब्यूह रचना में सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा देना पड़ा। नीतीश कुमार नहीं चाहते थे कि वह बिहार की राजनीति और बिहार के लोगों से अलग हों, लेकिन भाजपा ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया। विधान परिषद के सदस्य के रूप में इस्तीफा देने के लिए उन्हें मजबूर किया गया। इस प्रकरण से यह भी साफ हो गया कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...