लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी तैयारी में जुटी भाजपा और योगी सरकार ने कार्यकर्ताओं को चुनावी बूस्टर डोज दे दी है। पार्टी की सहमति से प्रदेश सरकार ने यूपी के शहरी निकायों में 2802 पार्षद सोमवार को मनोनीत कर दिए हैं। इसमें सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही विपक्ष के पीडीए की काट का प्रयास भी किया गया है।इसके साथ ही जिला कमेटियों का भी गठन किया जा रहा है। प्रदेश की नई टीम भी इसी महीने के अंत तक बनाने की कवायद चल रही है। ऐसा करके पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व देकर उन्हें सक्रिय करना चाहती है।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मनोनीत होने वाले पार्षदों का ऐलान सोमवार को कर दिया गया। पार्षदों के चयन में जहां सामाजिक समीकरण साधने पर पार्टी क...