नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- भाजपा ने चुनाव आयोग से की खरगे की शिकायत , कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग ----------------प्रधानमंत्री का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे खरगे और कांग्रेस-------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि वह खरगे व कांग्रेस को इस मामले पर देश से माफी मांगने के निर्देश दे। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आतंकवादी संबंधी टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ भाजपा ने आयोग का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग को इस बारे में एक ज्ञापन सौंपा है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को आतंकवादी कहकर बुरे फंसे खरगे, बीजेपी ने ...