लखनऊ, नवम्बर 27 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने गुरुवार को मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 208 पर 'कुंडी खटकाओ अभियान' के तहत लोगों से मुलाकात की। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और एसआईआर फॉर्म भरने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र की आत्मा है। मतदाता सूची में नामांकन और सत्यापन प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, प्रशांत मिश्रा, चित्रा द्विवेदी, अनूप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, प्रदोष शुक्ला, रामकृष्ण गुप्ता, राजेंद्र सिंह बग्गा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...