इटावा औरैया, मार्च 16 -- भारतीय जनता पार्टी ने जिले के चार मंडलों के पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं। इटावा नगर प्रथम, इटावा नगर द्वितीय, बकवेर एवं बसरेहर मंडल की टीम की घोषणा की गई है। इसके अनुसार इटावा नगर प्रथम मंडल में प्रमोद राठौर अध्यक्ष, अखिलेश कौशिक और अमित शर्मा महामंत्री, इटावा नगर द्वितीय में चंदन मिश्रा अध्यक्ष, विजय कुशवाहा और रजत सविता महामंत्री बनाए गए है। बकेवर मंडल में विनोद सिंह चौहान अध्यक्ष एवं अंकित ऋषीश्वर और दीपक राजपूत महामंत्री, बसरेहर मंडल में ध्रुव प्रताप सिंह कठेरिया अध्यक्ष एवं बृजेश दुबे और मुकेश शाक्य महामंत्री बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी, इ.रोहित शाक्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...