जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत कमलपुर मंडल कार्यालय में सोमवार को 'विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मुख्य वक्ता रहे। मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा भी मौजूद रहे।सभा की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन संदीप मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन मधुसूदन महतो ने किया।कुलवंत सिंह बंटी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने बताया कि 2...