कौशाम्बी, जून 14 -- भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के तहत रविवार को सिराथू मंडल क्षेत्र में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, गरीब व किसान कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। लोगों को आवासीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा है तो घरों में नल से पानी पहुंचने लगा है। यह भी पढ़ें- 12 साल बेमिसाल' अभियान के तहत ठाकुरगंज पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष...