मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में केंद्रीय आम बजट 2026-27 का टेलीविजन लाइव प्रसारण सभी ने देखा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम के बाद उपस्थित नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की। जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि यह बजट देश को नई गति देने वाला है और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसे 2027 तक विकसित भारत की मजबूत नींव बताया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यह बजट मजबूत बुनियादी सिद्धांतों, समावेशी विकास और दीर्घकालिक सोच पर आधारित है, जो देश को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मौके पर संयोजक सतीश ठाकुर, जिला महामंत्री सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.