गिरडीह, मई 9 -- गिरिडीह। भाजपा ने जिले के 7 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। गिरिडीह महानगर के 5 और गिरिडीह ग्रामीण के 2 मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने 6 मई को नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। गिरिडीह महानगर में जिन मंडलों की घोषणा की गई है। उसमें गिरिडीह नगर से जयशंकर सिन्हा उर्फ सिंकू, पचंबा से कुन्दन सिंह, गिरिडीह पूर्वी से राजेश गुप्ता, हरलाडीह से सोमनाथ पाण्डेय और डुमरी के केदार महतो के नाम की घोषणा की गई है। वहीं गिरिडीह ग्रामीण में माल्डा मंडल से नवीन कुमार और हीरोडीह से सुधीर राय के नाम की घोषणा की गई है। बता दें कि गिरिडीह जिले में 39 मंडल है। इसमें 32 मंडल के नामों की घोषणा पहले हो गई थी। 7 मंडल अध्यक्ष का चयन होल्ड पर था।

घोषणा के बा...