गिरडीह, मार्च 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भाजपा के द्वारा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। बगोदर प्रखंड को इस बार तीन जोन में बांटकर मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को की गई मंडल अध्यक्ष की घोषणा के मुताबिक, बगोदर मंडल के लिए दोंदलो के मुखिया सह भाजपा नेता तुलसी महतो को अध्यक्ष, अटका मंडल के लिए पार्टी नेता धनंजय सिंह को अध्यक्ष एवं औंरा मंडल के लिए पार्टी नेता गौतम कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। नव चयनित मंडल अध्यक्षों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि संगठन की मजबूती के साथ संगठन की उम्मीदों पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अटका मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार उम्मीद जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है उस उम्मीद पर हर संभव खरा उतरने का प्र...