सिमडेगा, अप्रैल 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा जिला इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर रविवार को नौ मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष दीपक पूरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी की विचारधारा व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय व समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बालमुकुंद सिंह को बानो, जोगेश्वर बिंझीया को जलडेगा, विजय महतो को कोनपाला, सुरजन बड़ाईक को ठेठईटांगर, विकास कुमार को केरसई, सीताराम प्रसाद को पाकरटांड़, श्रवण गोस्वामी को सेव...