चतरा, अप्रैल 10 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश इकाई के निर्देश पर चतरा जिला संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर रामदेव सिंह भोगता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष के रूप में युगल किशोर सिंह, विद्यासागर आर्य, मिथिलेश गुप्ता, रुबी वर्मा और कपिल कुमार दांगी को शामिल किया गया है, जबकि एक पद रिक्त रखा गया है। वहीं महामंत्री पद पर मृत्युंजय सिंह और कपिल पासवान को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री मंडल में बिरेंद्र सिंह मुन्ना, चम्पा सवरी, गोविंद तिवारी, नीरा देवी और दिव्या कुमारी को स्थान मिला है, जबकि यहां भी एक पद रिक्त रखा गया है। संगठन के वित्तीय प्रबंधन के लिए आनंद तांती को कोषाध्यक्ष और पंकज राज को सह कोषाध्यक्ष ब...