अयोध्या, मई 1 -- रुदौली। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता द्वारा दो दर्जन श्रमिकों को छाता एवं अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल श्रमिकों को राहत देने के साथ उनके योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी,जिसमें प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, ई श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,आयुष्मान भारत योजना तथा उज्ज्वला योजना आदि शामिल है। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं की दी जानकारी सम्मान समारोह में भाजपा...