चतरा, मई 17 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के हंटरगंज, पांडेपुरा और जोरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार के किसान विरोधी नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार और चुनावी वादाखिलाफी के विरोध में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरकार विरोधी नारों से पूरा माहौल गूंजता रहा धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता हंटरगंज मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने और संचालन मंडल महामंत्री मंटू सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कपिल पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच पर मौजूद नेताओं ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा और किसानों, गरीबों और आम जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को ...