पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। भाजपा कार्यालय पर 14 अप्रैल को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के सिलसिले में कार्ययोजना बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती ने बताया कि भाजपा के छह मुख्य कार्यक्रमों में एक डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती का भी कार्यक्रम है। 14 अप्रैल की पूरी तैयारी कर ली गई है। लगभग 35 स्थानों पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं। 13 अप्रैल शाम को स्वच्छता और दीप प्रज्वलित, 14 को भीमराव अबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व संविधान पाठ होगा। इसके बाद14 तारीख को सभी बूथों पर आयोजन कर गोष्ठी होगी। विस स्तर पर कार्यक्रम संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...