आरा, अप्रैल 12 -- -पार्टी के मूल सिद्धांत राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा पर चर्चा आरा/शाहपुर, एसं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। रविवार को संदेश विधानसभा के गजराजगंज मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला कार्यालय बामपाली में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने की और संचालन जिला महामंत्री सह संदेश विधानसभा प्रभारी संतोष चन्द्रवंशी ने किया। प्रशिक्षण सत्र में पार्टी के मूल सिद्धांत राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक (एआई) के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प...