बागेश्वर, जनवरी 4 -- भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड मामले में सरकार पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है, लेकिन भाजपा उनकी मंशा को पूरा नहीं होने देगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रविवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता हत्या के मामले में सरकार पर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। अरोप लगा रही है कि सरकार कुछ नहीं कर रही है, जबकि सरकार ने पूरे मामले की जांच की है। पुलिस की जांच में कोई भी वीआईवी का नाम आज तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस ...