बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। भाजपा ने संगठन का विस्तार करते हुए आधा दर्जन मंडलों में नये अध्यक्षों को नियुक्त किया है। अमर राजपूत को नूरसराय दक्षिणी, अभिनय उर्फ अमित कुमार को परवलपुर, मुन्ना साव को राजगीर ग्रामीण, सुषमा देवी को इस्लामपुर ग्रामीण, निबोध कुमार को चंडी नगर तो मनोज कुमार को पावापुरी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...