लखनऊ, अप्रैल 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा ने एसआईआर के दौरान धांधली करने की साजिश रची। फर्जी दस्तखत करके फार्म-7 के जरिए समाजवादी पार्टी के वोटरों का वोट काटने का षड्यंत्र किया।उन्होंने शनिवार को जयपुर में विजन इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित हरमोनियस हेरिटेज समिट के बाद बातचीत में कहा कि भाजपा ने बड़े पैमाने पर फर्जी फार्म भराये। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पीडीए प्रहरियों ने भाजपा के फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस फर्जीवाड़े की शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा भेदभाव करती है। इस बार पीडीए समुदाय भाजपा को हराने जा रहा है। समाजवादी पार्टी पीडीए की एकजुटता से भाजपा को सत्ता से ...