पिथौरागढ़, सितम्बर 15 -- पिथौरागढ़। भाजपा ने जिले को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिलने पर खुशी जताई है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता घंटाकरण में एकत्र हुए और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। प्रदेश कार्यकारिणी में पिथौरागढ़ के प्रभारी कुंदन सिंह परिहार को महामंत्री, सुरेश जोशी को मुख्य प्रवक्ता, दीपिका बोहरा को प्रदेश मंत्री व लाल सिंह कोरंगा को प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...